संवाददाता,लातेहार: जिले में मानसून के आगाज होते ही किसान अपने अपने खेतों में बीज लगाने की तैयारी में जूट गए हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी किसानों को बीज मुहैया कराने को लेकर सक्रिय हो गया हैं। इसी क्रम में बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय के द्वारा किसानों के बीच मक्का के बीज का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राज ने कहा कि पूरे प्रखंड में 25 क्विंटल मक्का के बीज का वितरण करना है।…