लातेहार:- जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि लातेहार के तुबेद में डीवीसी के द्वारा कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है एवम उनके द्वारा बिना मुवावजा दिए बायपास रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे कंपनी के द्वारा प्रशासन को बुला कर ग्रामीणों पे लाठीचार्ज किया गया एवम महिलाओं के साथ मारपीट कर जबरन रास्ते में पड़े घरों को तोड़ दिया गया । अगर कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन के मुवावजे कि मांग कर रहा है…