पलामू:- जिले के सदर प्रखंड के पंचायतों के सभी मुखिया,पंचायत सचिव और पंचायत में बैठ रहे तकनीकी विशेषज्ञ वीएलई का तीन दिवसीय मनरेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हो गया।कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर और ब्लॉक कॉर्डिनेटर खुशबू सिंह ने बताया कि जिला से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रशिक्षक -आत्मेश कुमार सिंह ,अमरेंद्र कुमार और अनुज कुमार त्रिपाठी के द्वारा सभी मुखिया ,पंचायत सचिव और पंचायत में शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालको को मनरेगा से सम्बंधित बेसिक गूढ़ बातों और टेक्निकल रूप से कैसे कार्य करना है। इसके लिए प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों…