घाघरा(गुमला):- गुमला जिला के घाघरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाघरा थाना चौक में गणेश पुजा को लेकर शनिवार को पंडाल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ,थाना प्रभारी तरुण कुमार घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पंडाल का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी की आयोजन गणेश पूजा समिति थाना चौक के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय पंडित नीरज कुमार के द्वारा सारे अनुष्ठान को विधिवत कराई जा रही है। शनिवार, रविवार एवं सोमवार को भव्य भंडारा का आयोजन होगा।…