जामा/दुमका:-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका में उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत 6 दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का, आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी के द्वारा प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के निशांत एक्का ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त गुर को आसपास के सहयोगियों के बीच प्रचारित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार की दिशा में…