मनिका में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,एक शिक्षक वाले स्कूलों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता

मनिका में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,एक शिक्षक वाले स्कूलों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता

मनिका संवाददाता।मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने प्रखंड क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड के कई विद्यालय ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन के तहत अंडा-फल की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इसके अलावा शिक्षकों को वर्तमान में एसआईआर (SIR) कार्य में भी लगाया गया है, जिससे शिक्षण…

Loading

Read More

एमडीएम की लंबित राशि पर गुरुगोष्ठी में उठा सवाल,जल्द भुगतान की मांग

एमडीएम की लंबित राशि पर गुरुगोष्ठी में उठा सवाल,जल्द भुगतान की मांग

कोटालपोखर संवाददाता।प्रखंड संसाधन केंद्र, साहेबगंज में आयोजित प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की लंबित राशि का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने कहा कि एमडीएम मद की राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने से विद्यालयों में भोजन संचालन प्रभावित हो रहा है और स्कूलों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने विभाग से लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की। गुरुगोष्ठी में विद्यालयों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों की भी समीक्षा की गई। इसमें विशेष नामांकन अभियान,…

Loading

Read More

साहिबगंज सदर अस्पताल का निरीक्षण, कई खामियां उजागर डीडीसी ने दिए सख्त निर्देश

साहिबगंज सदर अस्पताल का निरीक्षण, कई खामियां उजागर डीडीसी ने दिए सख्त निर्देश

कोटालपोखर संवाददाता।साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर सदर अस्पताल के नियमित निरीक्षण हेतु तैयार रोस्टर के तहत डीडीसी सतीश चंद्रा ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी भवन से की गई, जहां दंत विभाग, आईआरसीडीसी विभाग और ओपीडी में कार्यरत चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की गई। इसके बाद डीडीसी ने दवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाओं की सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित…

Loading

Read More

सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोहा सिंह यादव को दिव्यांग अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि

सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोहा सिंह यादव को दिव्यांग अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि

गोमिया:बीते दिन सड़क दुर्घटना में बलेश्वर यादव उर्फ लोहा सिंह यादव के आकस्मिक निधन के बाद दिव्यांग अधिकार मंच, स्वांग के साथियों ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा मंगलवार को स्वांग बस्ती हरिबोल मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बुद्धेश्वर प्रजापति ने की। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर वरुण प्रजापति – सीनियर विकासलांग अधिकार मंच, धर्मेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र राम, मनोज…

Loading

Read More

अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की मांग,उपायुक्त को सौंपा आवेदन

अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की मांग,उपायुक्त को सौंपा आवेदन

पाकुड़ संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी ने अमड़ापाड़ा बाजार स्थित वर्षों से बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर उपायुक्त महोदया को आवेदन सौंपा। आवेदन में अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा, महिला एवं पुरुष चिकित्सक, नर्स, कंपाउंडर तथा एंबुलेंस की व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में संचालित होने के कारण अमड़ापाड़ा बाजार एवं आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को विशेषकर रात…

Loading

Read More

पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया में ‘जागरण अचीवर्स अवार्ड’,अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का मान

पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया में ‘जागरण अचीवर्स अवार्ड’,अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का मान

पाकुड़ संवाददाता। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘जागरण अचीवर्स अवार्ड’ समारोह में झारखंड के पाकुड़ जिले के प्रख्यात समाजसेवी लुत्फ़ल हक को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उन्हें ‘सामाजिक प्रभाव में उत्कृष्टता’ (Excellence in Social Impact) तथा ‘सामाजिक प्रभाव आइकॉन’ (Social Impact Icon) सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान लुत्फ़ल हक को समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय कार्यों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकुड़ के समाजसेवी…

Loading

Read More

साहिबगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

साहिबगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों एवं संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को मुख्य जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

Loading

Read More

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व पुराने डीसी चौक पर स्थापित शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रो.…

Loading

Read More

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर

जमशेदपुर : देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के Mission SPANDAN के सहयोग एवं समन्वय से संचालित 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ आगामी 7 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गैंगवार बतौर मुख्य अतिथि के…

Loading

Read More

परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

लातेहार। सदर प्रखंड की परसही पंचायत स्थित परसही गांव में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने कहा कि अब किसानों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।…

Loading

Read More