उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि झारखंड में भाजपा धमाकेदार इंट्री करने वाली है. झारखंड निर्माण के समय मैं गोरखपुर से सांसद था, तब मैनें देखा था कि कांग्रेस और राजद झारखंड के निर्माण का विरोध कर रही थी.आज झामुमो उसी कांग्रेस -राजद की गोद में जाकर बैठी है. योगी गुरुवार को निरसा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस, जेएमएम और राजद फिर से वामपंथियों के साथ मिलकर झारखंड को नक्सलवाद की ओर धकेलने के लिए कार्यरत हैं.योगी ने…