लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी को झामुमो ने सभी पदों से मुक्त करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि दिनेश विलियम मरांडी से जवाब मांगा गया था, पर उन्होंने समय सीमा के अंदर कोई जवाब नहीं दिया. इससे यह प्रमाणित होता है कि उनपर लगाए गए आरोप सही हैं. बता दें कि शुक्रवार को दिनेश मरांडी ने केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज…