लातेहार:- बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज थाना क्षेत्र में तूबैद कोल माइंस से कुशमाही डीबीसी कंपनी का कोयला परिवहन कर रही हाईवा वाहन पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। घटना शनिवार अहले सुबह लातेहार नवादा मुख्य मार्ग के जानी ग्राम के पास का बताया जा रहा है। अज्ञात फायरिंग में हाइवा चालक हुआ घायल इस फायरिंग में हाईवा चालक को पेट में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है। गोली लगने के बाद हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है इस घटना के बाद…