राँची :-रिम्स के कार्डियोथोरेसिक विभाग के डॉक्टरों ने दिल की जटिल बीमारी ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम से पीड़ित एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया है. बोकारो निवासी पानको देवी पिछले सांस फूलने व तेज धड़कन की बीमारी से ग्रसित थी.उसकी इकोकार्डियोग्राफी व कोरोनरी एंजियोग्राफी में ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम का पता चला. ये एक गंभीर और जानलेवा दिल की बीमारी है जो एक लाख लोगों में एक व्यक्ति को होती है. इसमें दिल में छेद के साथ-साथ दिल का वाल्व खराब हो जाता है. मरीज पानको देवी के दिल के दोनों वाल्व खराब हो…