संवाददाता दिनेश यादव पलामू:- पलामू क्लब में रविवार को अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और पासवान समाज को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष के कपिल देव पासवान ने की,जबकि मंच संचालन प्रदेश सचिव नंदकुमार पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बाबा चौहरमल और स्वर्गीय रामविलास पासवान को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन और वंदन से किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला और मेडल देकर पलामू जिला अध्यक्ष कपिल देव…