लातेहारः- सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे सभी प्रखंडों के एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लेप्रोसी रोगियों का पहचान एवं साथ ही समुचित इलाज एवं दिव्यांगता से बचाव करने के उद्देश्यों से डॉ राजेश कुमार एवं काशीनाथ चक्रवर्ती (एनएलआर) के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों से आये हुये एएनएम को प्रशिक्षिण दिया जा रहा था। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के एक…