झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय किशोरी निभा कुमारी की उसके ही पिता और दो भाईयों ने निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद शव को दो टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया गया। इतना ही नहीं, परिवार ने इस हत्या को छिपाने और अपने ऊपर शक न आने देने के लिए पुलिस में उसके प्रेमी के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उसे अपहरण और हत्या का आरोपी बनाया…