पंकज कुमार यादव, गारु:- लातेहार जिले के गारु प्रखंड मुख्यालय, 06 मार्च 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, अबुवा आवास योजना, पीएम जनमन छात्रवृत्ति योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पशु शेड निर्माण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…