पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पलामू जिले का रिकॉर्ड रूम समद्ध किया जाएगा। सक्रियता से इसकी पहल शुरू करें। अंचल कार्यालय एवं रिकॉर्ड रूम में रखे गये खतियान का मिलान होगा। जीर्ण-शीर्ण खतियान होने की स्थिति में रैयतगणों से अपील कर उनके पास सुरक्षित खतियान की कॉपी लेने का कार्य होगा, ताकि राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में जिले के अंचल अधिकारियों, राजस्व उप निरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ राजस्व संबंधी बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को…