आरसेटी में ग्रामीणों को मिला डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट का प्रमाण।

आरसेटी में ग्रामीणों को मिला डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट का प्रमाण।

दुमका:- इंडियन बैंक प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा दुमका में चल रहे दस दिवसीय नि:शुल्क डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया. प्रशिक्षण में जामा, काठीकुंड प्रखंड के 35 सफल ग्रामीणों को प्रमाण पत्र दिया गया.इस अवसर आरसेटी के फैकल्टी उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि आज के हालात में हर व्यक्ति को अपना जीवन स्तर सुधारने के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है. उन्होनें कहा कि योग्य,प्रशिक्षित व कुशल व्यक्तियों की मांग हमेशा बनी रहती है। कार्यक्रम समन्वयक अमरदीप कुमार ने सभी…

Loading

Read More

रक्तदान कराकर चंचल सिंह ने बचाई मरीज की जान

रक्तदान कराकर चंचल सिंह ने बचाई मरीज की जान

दुमका:-रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा जाता, रक्तदान से कई मरीजों की जान तत्काल बचाई जा सकती हैl वर्तमान में भले ही सभी लोग रक्तदान को लेकर इतने जागरूक न हो लेकिन दुमका जिले में कई ऐसे लोग हैं जो रक्तदान के महत्व को समझते हैं तथा अपना सर्वस्व समर्पण समाज की भलाई के लिए कर देते हैंl इसी में से एक नाम दुमका के रहने वाले रक्त वीर वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह का है जिनकी सहायता से न जाने अब तक कितने ही मरीजों की…

Loading

Read More

मेट्रिक(संस्कृत)व इंटरमीडिएट (केमिस्ट्री)परीक्षा मे कुल 1029 परीक्षार्थी शामिल

मेट्रिक(संस्कृत)व इंटरमीडिएट (केमिस्ट्री)परीक्षा मे कुल 1029 परीक्षार्थी शामिल

रामगढ़/दुमका झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित शुक्रवार को मैट्रिक(संस्कृत) व इंटरमीडिएट(विज्ञान संकाय -रसायन शास्त्र, कला संकाय-होम साइंस)की परीक्षा मे कुल 1029 परीक्षार्थी शामिल हुए।परीक्षा दो पाली में हुई।पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई।दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे के बीच हुई।राजकीय कृत उच्च विद्यालय रामगढ़ के परीक्षा केंद्र मे इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय मे कुल 46 परीक्षार्थी एवं मेट्रिक मे 173 परीक्षार्थी परीक्षा मे शामिल हुए।उच्च विद्यालय नोनीहाट मे इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय…

Loading

Read More

राधास्वामी संगठन की ओर से कन्यादान लाभुकों के बीच किया गया चेक का वितरण

राधास्वामी संगठन की ओर से कन्यादान लाभुकों के बीच किया गया चेक का वितरण

संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा व अशोक सिंह के हाथों किया गया वितरण दुमका दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के धरमपुर, सिंदुरिया में मंगलवार को राधास्वामी संगठन की संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा एवं संताल परगना वाहन प्रभारी अशोक सिंह की उपस्थिति में कन्यादान योजना के तमाम लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गयाl बताते चलें की राधास्वामी संगठन सरकारी योजनाओं के समकक्ष कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है, जैसे कन्यादान योजना, आवास योजना, वाहन योजना, ऋण माफ़ी योजना, पेंशन योजना,किसान सम्मान योजना समेत कई अन्य योजनाओं…

Loading

Read More

जिले के सभी पंचायतों व वार्डो मे 22 फरवरी तक हो रहा विशेष शिविर का आयोजन:उपायुक्त

जिले के सभी पंचायतों व वार्डो मे 22 फरवरी तक हो रहा विशेष शिविर का आयोजन:उपायुक्त

देवघर:- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल की महिला एवं एससी एसटी पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन से जोड़ने हेतु चिन्हित पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया गया। साथ ही आज से दिनांक 22 फरवरी तक जिले के सभी पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जायेगा, ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुको को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा जा सके।इसके…

Loading

Read More

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ,निकली कलश शोभा यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ,निकली कलश शोभा यात्रा

जामा/दुमका जामा प्रखंड के ढोढली पंचायत अंतर्गत आसनसोल गाँव मे श्रीमद्भागवत कथा रविवार से प्रारम्भ हो गया।कथा से पूर्व धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।कलश यात्रा में गांव की परिक्रमा कर भागवत कथा स्थल तक पहुंची।भागवत आचार्य हिमांशु महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को…

Loading

Read More

18 फरवरी से झामुमो का जन आंदोलन प्रारम्भ

18 फरवरी से झामुमो का जन आंदोलन प्रारम्भ

बरहरवा/साहेबगंज केंद्र सरकार की जन विरोधी राष्ट्र विरोधी दमनकारी नीति के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा का 18 फरवरी से जन आंदोलन शुरू किया गया है।उक्त बातें झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ झामुमो नेता अब्दुल कादिर ने कहीं।उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के जरिए झारखंड की प्रत्येक जनता को केंद्र के मोदी सरकार की जन विरोधी दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाईऔर बेरोजगारी जैसे मुद्दों से देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए सीबीआई,ईडी और एनआईए का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन झारखंड की…

Loading

Read More

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

देवघर:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले…

Loading

Read More

देवघर: 28वें जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में राहुल कुमार भारती ने किया पदभार ग्रहण

देवघर: 28वें जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में राहुल कुमार भारती ने किया पदभार ग्रहण

देवघर:- शुक्रवार को देवघर जिला के 28वें जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में आज राहुल कुमार भारती ने निवर्तमान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि जनसम्पर्कीय कार्यों के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा। साथ ही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया से बेहतर समन्वय की दिशा में कार्य करने का प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने…

Loading

Read More

सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो:एसडीपीओ

सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो:एसडीपीओ

कोटालपोखर/साहेबगंज कोटालपोखर मे सरस्वती पूजा शांति पूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो इसके लिए बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र मे कई जगह औचक निरिक्षण किया गया।अधिकारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए बताया गया कि सरस्वती पूजा समिति को पूजा शांति माहौल मे सम्पन्न करना है।विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सभी थानाक्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।जुलूस में घातक तथा धारदार हथियार ले…

Loading

Read More