संसद के विशेष सत्र में भाग लेंगे इंडिया गठबंधन के दल, एजेंडा के लिए सोनिया PM मोदी को लिखेंगी पत्र
नई दिल्ली 06 Sep, (Rns): कांग्रेस संसद के विशेष सत्र में भाग लेगी और सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एजेंडा जानने की कोशिश करेंगी, साथ ही कुछ जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की।…