घाघरा, गुमला: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पारा शिक्षक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद से हिंसक घटना तक घटना गुरुवार देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका के मामा के अनुसार, पारा शिक्षक रामविलास उरांव और उनकी पत्नी सुरुजमुन्नी देवी (38) के बीच किसी मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।…