Views: 562
1 0
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख, गुमला:- नेता जी के वेशभूषा में सजे एक छात्र की अगुआई में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त गुमला द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए नेताजी के कटआउट पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर नजारत उपसमाहर्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक मो…

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण
Read Time:5 Minute, 30 Second
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण
  • देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय में आज परमवीर अल्बर्ट एक्का मुख्य स्टेडियम गुमला में स्कूली बच्चों के साथ पराक्रम दिवस का आयोजन कर नेताजी को स्मरण किया गया।

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:- नेता जी के वेशभूषा में सजे एक छात्र की अगुआई में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त गुमला द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए नेताजी के कटआउट पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर नजारत उपसमाहर्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक मो वसीम अहमद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, उपसमाहर्ता आशीष कुमार, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु, बीपीओ पुष्पा टोप्पो शिक्षिका रोहिणी सहित उपस्थित अनेक शिक्षकों ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, दिल्ली चलो, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे” आदि नारों से पूरा स्टेडियम गुंजयमान रहा और सभी के द्वारा उनके प्रेरणादायक विचारों को स्मरण किया गया ।

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण

नेताजी के गणवेश में सजे सरस्वती विद्या मंदिर गुमला के छात्र द्वारा नारे लगवाए गए जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा ।मौके पर उपायुक्त महोदय द्वारा नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था । नेता जी द्वारा दिया “जय हिन्द” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है । उन्होंने सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशप्रेम की सीख दी । आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक वसीम अहमद द्वारा बताया गया कि सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था तथा वे बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे । झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण

इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला की छात्राओं के द्वारा आकर्षण बैंड की धुन ने सभी का मन मोह लिया और बैंड की धुन पर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। स्टेडियम परिसर से निकलकर जशपुर रोड से निकलकर पटेल चौक होकर लोहरदगा रोड, सिसई रोड, थाना रोड हाई स्कूल रोड सहित सभी मुख्य मार्गों पर छात्र छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया और छात्र छात्राओं द्वारा देशप्रेम के नारे लगाए गए । रैली में शहरी क्षेत्र के उर्सुलाइन कॉन्वेंट, सन्त पैट्रिक, सन्त इग्नेशियस, उर्दू मध्य विद्यालय, रा. मध्य विद्यालय, एस एस प्लस टू विद्यालय, लुथेरान मध्य एवं उच्च विद्यालय, एस एस बालिका विद्यालय, राजेन्द्र अभ्यास विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय कस्तूरबा विद्यालय एवं जिला स्कूल के छात्र छात्राओं की सहभागिता थी तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रैली में समन्वय किया गया ।इस अवसर पर श्री स्वप्न कुमार राय द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के दिलदार सिंह के नेतृत्व में सदर के बीपीओ ओमप्रकाश दास सहित बीपीओ नीरज कुमार, लाल चन्द्रशेखर नाथ शाहदेव, पुष्पा टोप्पो, अभिजीत, सूरज लकड़ा, आदि ने पूरे कार्यक्रम संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जन्म-जयंती पर किया गया नेताजी को स्मरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports