झारखंड:- सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में आयोजित अखान जात्रा पूजा के दौरान मुख्य मार्ग पर मौजूद गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.इससे पास से गुजर रहा ऑटो चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घोड़ा बाबा मंदिर परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर लगे मेले में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे भगदड़ मच गई. इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला.धमाका इतना जोरदार था कि मुख्य मार्ग पर गुजरते ऑटो के पुर्जे टूटकर सीट पर बिखर गए. वहीं ऑटो चालक बुरी तरह से घायल होकर लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों और मेला आयोजन समिति की ओर से घायल को उचित इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है. गम्हरिया प्रखंड परिसर मुख्यालय से थोड़ी ही दूर पर मौजूद मुख्य मार्ग के किनारे घोड़ा बाबा मंदिर परिसर है, जिसे बोड़ाम थान के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि बीते 200 सालों से हर साल मकर संक्रांति के एक दिन के बाद यहां पारंपरिक विधि से अखान जात्रा पूजा की जाती है.
Kyros Finance is redefining the DeFi investment landscape by offering secure, scalable, and high-yield crypto solutions. With a focus on decentralized financial tools, Kyros Finance provides users with staking, lending, and automated yield farming strategies to maximize returns. Whether you’re a retail investor or an institutional participant, Kyros Finance ensures efficient, transparent, and secure access to the world of decentralized finance. https://kyros.ink