झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

राजद युवा जिला अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ जिले के प्रखण्ड अध्यक्षों ने खोला मोर्चा

Views: 318
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second
राजद युवा जिला अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ जिले के प्रखण्ड अध्यक्षों ने खोला मोर्चा

दिलेश्वर यादव को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांगपत्र

लातेहारः-राष्ट्रीय जनता दल के लातेहार युवा जिला अध्यक्ष दिलेश्वर यादव की कार्यप्रणाली और मनमाने रवये से अक्रोशित जिले के सभी युवा प्रखंड अध्यक्षों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिले के पांच युवा प्रखण्ड अध्यक्षों ने राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंच कर दिलेश्वर यादव को पद से हटाने की मांग को लेकर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव को मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र में युवा अध्यक्षों ने बताया है कि जिला अध्यक्ष दिलेश्वर यादव सिर्फ कागजों में पार्टी चलाते हैं, धरातल पर आज तक उन्होंने किसी प्रखण्ड में बैठक नहीं किया है। दिलेश्वर यादव ने मनमाने तरीके से जब चाहा कागजों में किसी को पद दे दिया और जन मन किया कागजों पर ही हटा दिया। लातेहार के सभी प्रखण्ड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में उनके इस रवये के प्रति खासा आक्रोश है। प्रखण्ड अध्यक्षों ने संगठन हित को देखते हुए जिला अध्यक्ष पर उचित कारवाई करने की मांग की है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लातेहार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के युवा अध्यक्ष, युवा जिला प्रभारी क्षितिज मिश्रा के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि दो युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव (बालूमाथ) और मोहित कुमार (बरवाडीह) जो दिलेश्वर यादव द्वारा पद मुक्त किए गए थे। वह अपने पद में बने रहेंगे एवं युवा जिला अध्यक्ष जिला में युवा प्रखण्ड अध्यक्षों को कोई दिशा निर्देश नहीं देंगे और उनके कार्यक्रमों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उधर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्षों के द्वारा लिए गए इस फैसले का समर्थन किया है। मांगपत्र देने वालों में बरवाडीह राजद के युवा प्रखण्ड अध्यक्ष मोहित कुमार के साथ-साथ दीपक यादव बालूमाथ, रूपेश यादव मनिका, विनय यादव चंदवा, महेंद्र यादव हेरहंज, अर्जुन उरांव बरियातू, शंकर यादव महुआडांड और विश्वनाथ उरांव हेरहंज राजद मेन कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य का नाम शामिल है।

Loading

राजद युवा जिला अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ जिले के प्रखण्ड अध्यक्षों ने खोला मोर्चा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button