Views: 320
0 0
श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर (आरएनएस)। कश्मीर में लगातार शीतलहर और घने कोहरे के कारण गुरुवार को श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री नीचे चला गया। घने कोहरे के कारण श्रीनगर शहर में वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह विजिविलिटी घटकर बमुश्किल पांच मीटर रह गई।मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर…

श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी
Read Time:1 Minute, 39 Second
श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर (आरएनएस)। कश्मीर में लगातार शीतलहर और घने कोहरे के कारण गुरुवार को श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री नीचे चला गया। घने कोहरे के कारण श्रीनगर शहर में वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह विजिविलिटी घटकर बमुश्किल पांच मीटर रह गई।
मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर तक सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग (के बयान में कहा गया है, गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में यह क्रमश: शून्य से 2.6 और शून्य से 5.4 डिग्री नीचे था।
लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 13.2, कारगिल में माइनस 10.6 और द्रास में माइनस 12.8 रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.8, कटरा में 7.2, बटोट में 6.2, भद्रवाह में 2 और बनिहाल में 9.2 रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलांÓ के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी।

Loading

श्रीनगर में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports