झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

साहिबगंज में हर 15 दिन होगी विकास योजनाओं की समीक्षा,डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

साहिबगंज में विकास योजनाओं की हर 15 दिन में होगी समीक्षा, लापरवाही पर अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही: डीसी

Views: 1
0 0
Read Time:6 Minute, 33 Second

सोनू कुमार की रिपोर्ट,

साहिबगंज:- जिले में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार, भूमि संबंधी अड़चनों और विभागीय स्तर पर लंबित मामलों को लेकर डीसी सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सरकारी योजनाओं को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारने के लिए अब अधिकारियों के कामकाज की हर 15 दिनों में समीक्षा होगी। डीसी ने साफ कर दिया है कि विकास कार्यों में लापरवाही, फाइलों को बेवजह लंबित रखना और जनहित के मामलों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत दी गयी है।

बुधवार को समाहरणालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं से लेकर प्रशासनिक कार्यों तक की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग भी मौजूद रहे। डीसी ने एक-एक कर विभागों के कार्यों की प्रगति जानी और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिया।

साहिबगंज में हर 15 दिन होगी विकास योजनाओं की समीक्षा,डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

भूमि की अड़चन दूर करें, विकास परियोजनाओं को दें गति

मेडिकल कॉलेज, पावर ग्रिड, साइंस कॉलेज, एकलव्य विद्यालय, नगर परिषद कार्यालय, श्रमिक विद्यालय, श्रमिक चौक, बरहरवा बस स्टैंड, बरहेट में आपूर्ति विभाग का अनाज भंडारण गोदाम, गंगा नदी थाना भवन और तीनपहाड़ थाना भवन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित करने एवं हस्तांतरण की समीक्षा की गयी। डीसी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित भूमि प्रक्रियाओं में तेजी लाकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रशासनिक सुस्ती के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

प्रमाण पत्रों के लिए नहीं भटकें लोग, लंबित आवेदनों का करें निष्पादन

जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों के निष्पादन में हो रही देरी पर भी डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निबटारा किया जाये। सभी प्रखंडों से प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। बीडीओ और सीओ प्रत्येक 15 दिनों में अपने कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों, लंबित आवेदनों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित करना होगा।

मुआवजे के इंतजार में न रहें रैयत,भुगतान प्रक्रिया तेज करें

भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान डीसी ने मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिन परियोजनाओं के लिए मुआवजा राशि प्राप्त हो चुकी है, उनसे संबंधित रैयतों को भुगतान अविलंब सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए अंचल अधिकारियों को रैयतों के दस्तावेजों का सत्यापन कर लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया गया।

सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारें,सभी एंबुलेंस हों दुरुस्त

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने सदर अस्पताल में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। सिविल सर्जन को जिले की सभी एंबुलेंस की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधा मिल सके। इसके अलावा जिले के सभी निजी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन जल्द सौंपने को कहा गया।

हर विभाग की होगी जवाबदेही,लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट

बैठक में डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी। विकास योजनाओं अथवा जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही सामने आने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

साहिबगंज में हर 15 दिन होगी विकास योजनाओं की समीक्षा,डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button