जमशेदपुर
Trending
अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, जमशेदपुर में शोक की लहर
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मां का निधन, आम और खास लोगों ने जताया शोक

Views: 46
Read Time:1 Minute, 8 Second
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां ( सायरा मुंडा ) की देर रात लगभग 1 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों के बीच शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मुंडा की मां का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर की गई है। शोक जताने एवं श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ।

उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह, जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेगी। सूत्रों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से वो स्थानीय एक अस्पताल में उम्र जनित बीमारियों के चलते इलाजरत थी।
![]()




