लातेहार
Trending

लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम

मनिका में ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिकों ने किया श्रमदान; महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Views: 16
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

लातेहार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य स्तर से निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप जिले में 17 से 24 नवंबर तक चल रहे इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम

इसी क्रम में मनिका प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच के साथ रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। चिकित्साकर्मियों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं, नगर पंचायत लातेहार के विभिन्न वार्डों में नागरिक श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। इसमें स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सड़कों एवं गलियों की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम

दूसरी ओर, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा और हिंसा से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें वन स्टॉप सेंटर की भूमिका, उपलब्ध सहायता सेवाओं, हेल्पलाइन नंबरों और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई।

लातेहार में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। स्थापना दिवस पखवाड़ा के जरिए आम नागरिकों को विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए झारखंड के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button