नई दिल्लीकांग्रेस
Trending

हैदराबाद में मेटा के कार्यालय में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, गमले तोड़े

राष्ट्रीय नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़का विरोध, मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम; बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Views: 4
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में रखे गमले फेंके और तोड़फोड़ की। कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई गई पाबंदियों का विरोध कर रहे थे।

तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्कीदी शिवचरण रेड्डी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेटा और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है और भाजपा तथा आरएसएस की आलोचना करने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिबंधित अकाउंट और पोस्ट को तत्काल बहाल करने की मांग की।

हैदराबाद में मेटा के कार्यालय में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, गमले तोड़े

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी मेटा कार्यालय के गलियारों और कैफेटेरिया के आसपास हंगामा करते नजर आए। कुछ कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर में रखे गमले तोड़ते हुए भी देखा गया।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया। संगठन ने प्रतिबंधित अकाउंट और पोस्ट बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर अदालतों से लेकर सड़कों और कार्यालयों तक विरोध जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि मेटा ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के सोशल मीडिया हैंडल पर पाबंदी लगाई थी। इसी मुद्दे को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित मेटा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

मेटा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना की भाजपा ने कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निजी कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ की और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी किया।

उन्होंने कांग्रेस को गुंडों की पार्टी बताते हुए वर्ल्ड एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। भंडारी ने लोगों से इस तरह की तोड़फोड़ का विरोध करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान देश की अर्थव्यवस्था कमजोर स्थिति में थी।

वहीं, बीआरएस नेता केटी रामा राव ने भी घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से पूछा कि क्या कंपनियों को भारत में लाने का यही तरीका है?

sorsh jagran

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button