दो मुहान नदी छठ घाट का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
Latehar news

दो मुहान नदी छठ घाट का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका (लातेहार)। छठ महापर्व को लेकर लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत दो मुहान नदी छठ घाट पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।और आज मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों को छठ घाट पर स्वच्छता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

मौके पर विकास समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता उर्फ बुधानी साव, प्रेमनाथ यादव सहित कई स्थानीय लोग एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
![]()




