झारखंडझारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और शोषण का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

Pakud News

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
रिपोर्ट: केशव तिवारी, पाकुड़ ब्यूरो
पाकुड़। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाने और उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतरदीपा गांव निवासी असरफ शेख के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि असरफ शेख उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और शोषण का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button