
कैंडल मार्च में शामिल वक्ताओं ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देते हुए आजीवन कारावास देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

इस मौके पर आदिवासी महिला नेत्री आशा देवी, रेणु देवी, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह और भाजपा प्रवक्ता राजू रंजन पांडेय ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि निशा भगत हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने वर्ष 2029 में जनता द्वारा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की बात भी कही।
कैंडल मार्च में मुकेश पांडेय, राम गणेश सिंह, राकेश दुबे, पंकज यादव, रानी देवी, वासुदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
![]()





