लातेहार
Trending
चंदवा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Latehar News

Views: 108
Read Time:1 Minute, 22 Second
चंदवा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना कांड संख्या 200/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(3)/317(5) में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त सनी चौहान (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय श्रीकांत चौहान, निवासी ग्राम लपरा, थाना मैक्लुस्कीगंज, जिला रांची (वर्तमान पता बैंक मोड़, खलारी) तथा अप्राथमिक अभियुक्त करण दास (19 वर्ष), पिता कलैश्वर दास, निवासी शांति नगर, थाना खलारी, जिला रांची को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
![]()




