
सरस्वती शिशु मंदिर साड़म में दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने रंगोली बनाकर मनाई दीपावली
अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,
साड़म। सरस्वती शिशु मंदिर साड़म में शुक्रवार को दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। साथ ही दीपावली के महत्व और इस पर्व से जुड़ी परंपराओं पर भी चर्चा की।

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पर्व की महत्ता बताई
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली सहित दीपोत्सव, महापर्व छठ और अवकाश के दौरान मनाए जाने वाले अन्य त्योहारों की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने सभी पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही बच्चों को पटाखों से दूर रहने और यदि पटाखे जलाएं तो अभिभावकों की मौजूदगी में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।
विद्यालय परिवार की रही सहभागिता
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं गीता सलूजा, श्रीती सिंह, हिमांशु राउत, सुरेन्द्र प्रसाद, महावीर दे, अजीत नारायण प्रसाद, भोला ठाकुर, कुमारी अन्नु, सोनिका कुमारी, रमण कुमार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
![]()




