पाकुड़
Trending

एसआईआर कार्यों में धीमी प्रगति पर डीसी सख्त, तीन दिनों में लंबित काम पूरा करने का अल्टीमेटम

कम प्रगति वाले मतदान केंद्र चिह्नित, बीएलओ सुपरवाइजर के प्रदर्शन की होगी समीक्षा; लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं

Views: 26
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

साहिबगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी दीपक कुमार दूबे ने सख्त रुख अपनाया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मतदान केंद्रवार कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

कम प्रगति वाले बूथ चिह्नित,बीएलओ सुपरवाइजर के काम की समीक्षा

बैठक में डीसी ने विभिन्न प्रखंडों में चल रहे एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजर से मतदान केंद्रवार प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जिन बूथों पर कार्यों की रफ्तार धीमी पाई गई, उन्हें चिह्नित कर संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के प्रदर्शन की विशेष समीक्षा की गई।

एसआईआर कार्यों में धीमी प्रगति पर डीसी सख्त, तीन दिनों में लंबित काम पूरा करने का अल्टीमेटम

तीन दिनों की मोहलत, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

डीसी ने लंबित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समयसीमा के भीतर हासिल करना सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारी है। कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समन्वय बनाकर काम में लाएं तेजी

डीसी ने कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने और आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button