पाकुड़
Trending

दीपावली और छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मालदा मंडल अलर्ट, पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक

संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान दिखते ही रेल प्रशासन को दें सूचना, रेलवे ट्रैक पार करने और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील

Views: 30
0 0
Read Time:4 Minute, 49 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

साहिबगंज:-दीपावली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मालदा मंडल ने सख्त रुख अपनाया है। त्योहारों के दौरान आगजनी और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पटाखे, विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर सख्त रोक लगाते हुए यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से त्योहारों के दौरान यात्री सुरक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सतर्कता और सहयोग से ही त्योहारों के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

दीपावली और छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मालदा मंडल अलर्ट, पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक

पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रेन में चढ़ना प्रतिबंधित

रेल प्रशासन ने यात्रियों को चेताया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पटाखे, विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ तथा अन्य प्रतिबंधित खतरनाक वस्तुएं लेकर यात्रा नहीं करें। ऐसी वस्तुएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। वहीं, अनजान लोगों से खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ स्वीकार नहीं करने और खाने-पीने की सामग्री खरीदते समय सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

रेलवे ट्रैक पार किया तो खतरे को देंगे न्योता

त्योहारों में प्लेटफॉर्म पर बढ़ती भीड़ के बीच रेल प्रशासन ने यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने से सख्ती से बचने की सलाह दी है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) अथवा निर्धारित सबवे का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश नहीं करने तथा ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही यात्रा शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

भीड़ में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर रहें सतर्क

दीपावली और छठ के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवार के सदस्यों से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान समय से पर्याप्त पहले स्टेशन पहुंचने और रेलवे की सुरक्षा संबंधी घोषणाओं पर ध्यान देने को कहा गया है।

लावारिस सामान दिखे तो तत्काल करें सूचना

मालदा मंडल ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध गतिविधि अथवा लावारिस वस्तु नजर आने पर तत्काल रेल प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। रेल कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों के निर्देशों का पालन करने तथा स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि यात्री सुरक्षा रेल प्रशासन और यात्रियों की साझा जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान सतर्कता, धैर्य और सहयोग बनाए रखना बेहद जरूरी है। मालदा मंडल ने दीपावली एवं छठ पूजा पर सभी यात्रियों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button