झारखंड समाचारदुमका
Trending

दुमका के गंगवारा में वित्तीय साक्षरता शिविर,महिला को मिला 2 लाख का बीमा चेक

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक की पत्नी को मिला दो लाख रुपये का चेक, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए गए उपाय

Views: 12
0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second
दुमका। वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों तक पहुंचाने और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, दुमका के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
दुमका के गंगवारा में वित्तीय साक्षरता शिविर,महिला को मिला 2 लाख का बीमा चेक

शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की गंगवारा शाखा तथा बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और झारखंड ग्रामीण बैंक की हंसडीहा शाखाओं के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के निदेशक अंजनी कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ एसएलबीसी झारखंड के उपमहाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, एसबीआई दुमका के क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार, नाबार्ड के डीडीएम सुबेंदु कुमार बेहेरा और गंगवारा पंचायत के मुखिया श्याम लाल बास्की मौजूद थे।

दुमका के गंगवारा में वित्तीय साक्षरता शिविर,महिला को मिला 2 लाख का बीमा चेक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजनी कुमार ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से बैंक खातों का नियमित केवाईसी कराने, बचत की आदत विकसित करने और डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने साइबर ठगी एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह भी दी।

शिविर में विभिन्न बैंकों की ओर से वित्तीय समावेशन योजनाओं से संबंधित सूचना-पत्र और पोस्टर वितरित किए गए। बैंक अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर बीमा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

बीमा योजना से परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा दावा राशि का भुगतान रहा। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार ठाकुर ने गंगवारा गांव के निवासी स्वर्गीय बबलू सिकदर की पत्नी गुड़िया देवी को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। इस पहल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाने में बीमा योजनाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक, गंगवारा शाखा के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक चंदन कुमार चौहान ने सभी अतिथियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button