चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: लातेहार के सभी स्कूलों में आज पढ़ाई स्थगित, कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को राहत
लातेहार में आज सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: लातेहार के सभी स्कूलों में आज पढ़ाई स्थगित, कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को राहत
लातेहार। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची ने चक्रवात के मद्देनजर भारी से अति भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लातेहार जिले को ऑरेंज जोन में रखा है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त, लातेहार के अनुमोदन के बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) और निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से लेकर कक्षा 12 तक पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा।
हालांकि, यदि किसी निजी विद्यालय में उक्त तिथि को पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। साथ ही, उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
![]()



