झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

कोटालपोखर में भक्तिमय संध्या में बच्चों ने बिखेरा हुनर, न्यू अल्फा स्कूल ने तीनों श्रेणियों में मारी बाजी

Views: 13
0 0
Read Time:6 Minute, 52 Second

कोटालपोखर:-मां दुर्गा की आराधना,भक्ति की गूंज,संस्कृति की छटा और बच्चों के हुनर का शानदार संगम। सोमवार देर शाम थाना रोड कोटालपोखर का माहौल उस वक्त भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा, जब श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भक्तिमय संध्या में नन्हीं प्रतिभाओं ने मंच पर अपनी कला का जादू बिखेरा। किसी प्रस्तुति में मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा झलकी, तो किसी ने सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को जीवंत कर दिया। कॉमेडी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। तालियों की गूंज के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि दुर्गापूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, प्रतिभा और सामाजिक एकता का भी उत्सव है।

मंच पर उतरी प्रतिभा, प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भक्तिमय संध्या में टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल, न्यू अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और संत जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने भक्ति, थीम और कॉमेडी की विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कोटालपोखर में भक्तिमय संध्या में बच्चों ने बिखेरा हुनर, न्यू अल्फा स्कूल ने तीनों श्रेणियों में मारी बाजी

धार्मिक प्रस्तुतियों में आस्था और भारतीय संस्कृति की झलक दिखी, वहीं थीम आधारित कार्यक्रमों ने सामाजिक संदेशों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कॉमेडी के जरिए बच्चों ने दर्शकों को हंसी से सराबोर कर दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक मंच बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें अपनी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

न्यू अल्फा स्कूल ने तीनों श्रेणियों में लहराया परचम

प्रतियोगिता में दुमका से आई निर्णायक टीम ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। परिणाम घोषित होते ही न्यू अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल ने भक्ति, थीम और कॉमेडी—तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

भक्ति श्रेणी में टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल दूसरे और संत जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर तीसरे स्थान पर रहा। थीम श्रेणी में टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल ने दूसरा और सरस्वती शिशु मंदिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कॉमेडी श्रेणी में टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल दूसरे तथा संत जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर तीसरे स्थान पर रहा। तीनों श्रेणियों में न्यू अल्फा स्कूल की सफलता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

पूजा में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर, अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक और कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस चौबीसों घंटे जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोटालपोखर में भक्तिमय संध्या में बच्चों ने बिखेरा हुनर, न्यू अल्फा स्कूल ने तीनों श्रेणियों में मारी बाजी

जरूरतमंदों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी : लुत्फल हक

समाजसेवी लुत्फल हक ने दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मनाना चाहिए। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि समाज में कोई गरीब या जरूरतमंद परेशानी में हो, तो उसकी मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। त्योहारों की असली सार्थकता तभी है, जब खुशियों के इस अवसर पर समाज का हर वर्ग प्रेम, सम्मान और सहयोग का अनुभव करे।

समिति के पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष साजन कुमार साह, सचिव राजीव गुप्ता, डॉ. सुनील साहिल, जयंत कुमार टार्जन, डॉ. सोनू भगत, विनोद भगत और शिक्षक राजकुमार साह सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर राजेंद्र भगत, शंकर साह, पंकज गुप्ता और सुमित साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन कैलाश मध्यान ने किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button