
Views: 12
Read Time:1 Minute, 18 Second
बीमार रामा ठाकुर से मिले जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, जाना हालचाल
गोमिया। साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के नाई टोला निवासी रामा ठाकुर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। वर्तमान में उनका इलाज श्रीराम अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह पूर्व वार्ड सदस्य संजय ठाकुर के साथ अस्पताल पहुंचे और रामा ठाकुर तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
चिकित्सकों के अनुसार, रामा ठाकुर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा जताया कि मां दुर्गा की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

जिला परिषद सदस्य की इस पहल और अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछने पर रामा ठाकुर के परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।
![]()




