पाकुड़
Trending

दुर्गा पूजा से पहले मिठाई दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावट मिली तो खैर नहीं!

Pakud News

Views: 71
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second

पाकुड़ संवाददाता ।दुर्गा पूजा के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। त्योहार में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को महेशपुर प्रखंड में खाद्य कारोबारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। इसमें फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिमन्यु कुमार और राधिका कुमारी ने किराना दुकानदारों व मिठाई विक्रेताओं को गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

मिठाइयों में मिलावट बर्दाश्त नहीं,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

बैठक में मिठाई विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी गयी कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट न करें। दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

दुर्गा पूजा से पहले मिठाई दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावट मिली तो खैर नहीं!

एक्सपायरी सामान बेचने पर भी रहेगी नजर

किराना दुकानदारों को अपने स्टॉक की नियमित जांच करने और एक्सपायरी उत्पादों को बिक्री से दूर रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवधि समाप्त हो चुके खाद्य पदार्थों का भंडारण और बिक्री नहीं की जानी चाहिए। साथ ही बेस्ट बिफोर अवधि की भी नियमित जांच करने को कहा गया, ताकि ग्राहकों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही पहुंचे।

लाइसेंस और पंजीकरण की अनदेखी नहीं चलेगी

खाद्य कारोबारियों को वैध एफएसएसएआइ लाइसेंस या पंजीकरण से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी। दुकानदारों को खाद्य सामग्री की खरीद के दौरान संबंधित कारोबारियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया गया। विभाग ने साफ किया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

त्योहार में लोगों की सेहत की सुरक्षा पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा मिलावट पर रोक लगाना है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा, ताकि त्योहार के उल्लास के बीच लोगों की सेहत से किसी तरह का खिलवाड़ न हो।

Loading

दुर्गा पूजा से पहले मिठाई दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावट मिली तो खैर नहीं!

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button