क्राइमअपराधझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
मनिका थाना कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत में
latehar news

Views: 8
Read Time:1 Minute, 3 Second
लातेहार। मनिका थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट से जुड़े मामले में प्राथमिकी अभियुक्त शंकर राम उर्फ संजय राम उर्फ सौरभ जी उर्फ आरडीएक्स को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 39 वर्ष है और वह नावाडीह गांव, थाना छिपादोहर, जिला लातेहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ मनिका थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 05 मई 2026 के तहत धारा 25(1-ब)ए, 25(1-एए), 26, 35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
![]()





