गढ़वा
Trending

बरडीहा प्रखंड कार्यालय में चला वृहद स्वच्छता अभियान, बीडीओ ने जलसहियाओं के श्रमदान को सराहा

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ-स्वच्छता श्रमदान’ का लिया संकल्प, बीडीओ ने कहा- स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

बरडीहा। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरडीहा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी। अभियान में जलसहिया दीदियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और उपस्थित जनसमूह ने श्रमदान करते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

नीली साड़ी पहने जलसहिया दीदियों ने हाथों में झाड़ू लेकर कार्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान सभी ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ-स्वच्छता श्रमदान’ का संकल्प भी लिया।

बरडीहा प्रखंड कार्यालय में चला वृहद स्वच्छता अभियान, बीडीओ ने जलसहियाओं के श्रमदान को सराहा

स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया : बीडीओ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन सफाई कर देने से पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। स्वच्छता की शुरुआत व्यक्ति से होती है, जिसके बाद घर और समाज स्वच्छ बनता है। इसी क्रम में देश को स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

बरडीहा प्रखंड कार्यालय में चला वृहद स्वच्छता अभियान, बीडीओ ने जलसहियाओं के श्रमदान को सराहा

जलसहियाओं के कार्यों की सराहना

बीडीओ ने अभियान में शामिल जलसहिया दीदियों के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि जलसहिया पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता या फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य धरातल पर वास्तविक सफाई सुनिश्चित करना है। बरडीहा में आयोजित अभियान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button