स्थानीय समाचारपाकुड़
Trending

साहिबगंज कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दान किए 15 यूनिट रक्त

NSS, NCC और मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा, प्राचार्य ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

Views: 23
0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय में युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामदेव पासवान और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन मुर्मू के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों और मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एक्सल डाटा सर्विसेज के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान शालिनी कुमारी, नितेश कुमार यादव, अनुज कुमार, गणेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, प्रिंसी हेंब्रम, रवि कुमार, चरण हेंब्रम, सुमन कुमार वर्मा, लालू मंडल, अलीम शेख और मोहित कुमार समेत कई छात्र-छात्राओं व युवाओं ने रक्तदान किया।

साहिबगंज कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दान किए 15 यूनिट रक्त

मतदान की तरह रक्तदान भी जरूरी : प्राचार्य

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है, उसी तरह किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना की और बताया कि वह स्वयं अब तक 19 बार रक्तदान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शिविर में संग्रहित रक्त गंभीर मरीजों, थैलेसीमिया और एनीमिया से पीड़ित बच्चों समेत जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। प्राचार्य ने शिविर के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त, सदर अस्पताल की मेडिकल टीम और महाविद्यालय के सभी कर्मियों के प्रति आभार जताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. मरियन हेंब्रम, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती, कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक अमित कुमार, अत्ताउल्लाह शमसी और डॉ. मोहन मुर्मू मौजूद रहे। वहीं, ब्लड बैंक साहिबगंज के विजय कुमार, शुभम गोस्वामी, रांझी कुमारी, सदर अस्पताल के चालक विजय रूज और एनसीसी के एक्स-कैडेट शंकर कुमार यादव समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button