झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
Trending
राँची:चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़,बड़ा हादसा टला
Ranchi News

Views: 39
Read Time:1 Minute, 13 Second
संत जेवियर स्कूल की बस में सवार थे करीब 40 बच्चे, सभी सुरक्षित
राजधानी राँची के एजी मोड़ के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब संत जेवियर स्कूल की एक चलती बस पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा। घटना के बाद बस के अंदर बैठे स्कूली बच्चों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। पेड़ गिरते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे या बस स्टाफ को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही राँची पुलिस और स्कूल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पेड़ को सड़क से हटाने और यातायात को सामान्य करने का काम जारी है।
![]()




