राजमहल में अधिवक्ता संघ द्वारा विदाई समारोह, जिला जज अखिल कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Rajmahal news

राजमहल संवाददाता। अधिवक्ता संघ के लाइब्रेरी हॉल में सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, साहिबगंज अखिल कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में उनकी पदोन्नति होने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
24 सितंबर का प्रस्तावित कैंप स्थगित
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिला जज के स्थानांतरण/पदस्थापन को लेकर उच्च न्यायालय से पत्र निर्गत हो चुका है। इसी कारण 24 सितंबर को राजमहल शिविर न्यायालय में प्रस्तावित कैंप का आयोजन अब संभव नहीं होगा।
सूचना के बाद 21 सितंबर को ही राजमहल अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा जिला जज से मुलाकात कर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
न्यायिक पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर राजमहल व्यवहार न्यायालय के एडीजे प्रथम वैशाली श्रीवास्तव, एडीजे तृतीय पूर्णेंदु शरण, एडिशनल फैमिली कोर्ट के संजय सिंह, एसीजेएम कमला कुमारी, एसडीजेएम सह विधिक सेवा समिति के सचिव हुसामुद्दीन वारिस, सब जज द्वितीय रंजय कुमार, जेएम प्रथम मानसी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकाल को याद कर दी शुभकामनाएं
समारोह में राजमहल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मणिलाल मंडल और सचिव निरंजन सरकार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी ने जिला जज अखिल कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का वातावरण अत्यंत आत्मीय एवं भावनात्मक रहा।
![]()




