सीतापुर में छात्रा की DM से गुहार का वीडियो वायरल: “प्लीज सर, लाइट दिला दीजिए… नहीं तो कैसे पढ़ें?”
महमूदाबाद तहसील के आदर्श नगर बेहटा छावनी की छात्रा ने सड़क और बिजली की समस्या को लेकर DM से लगाई भावुक अपील

सीतापुर: जिले के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र से एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा हाथ जोड़कर जिलाधिकारी (DM) से बिजली और सड़क की समस्या दूर करने की गुहार लगा रही है।

वायरल वीडियो में छात्रा बेहद भावुक अंदाज में कहती नजर आ रही है—
“प्लीज डीएम सर, हमें लाइट दिला दीजिए। हमारे माता-पिता पैसे लगाते हैं, लेकिन लाइट नहीं रहती है तो हम कैसे पढ़ें। हमारे एग्जाम आने वाले हैं, हम पेपर कैसे देंगे?”
छात्रा ने आगे बताया कि उनके इलाके में बिजली की भारी समस्या है और बरसात के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है।
यह मामला महमूदाबाद तहसील के आदर्श नगर बेहटा छावनी का बताया जा रहा है, जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी से स्थानीय लोग परेशान हैं। छात्रा की इस अपील ने लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर जिला प्रशासन पर टिकी है कि छात्रा की इस गुहार पर क्या कार्रवाई की जाती है।
![]()




