गोमिया
Trending

जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन कृष्ण भक्ति में डूबा साड़म

जन्माष्टमी महोत्सव में कृष्ण भक्ति से सराबोर हुआ साड़म

Views: 46
1 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

गोमिया संवाददाता। गोमिया प्रखंड अंतर्गत श्री श्री दुर्गा मंदिर, रेवार पटवा समाज, साड़म के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामहट्ट केंद्र बकसपुरा-बहादुरपुर की संकीर्तन मंडली ने संध्या बेला से प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित संगीतमय कथा प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन कृष्ण भक्ति में डूबा साड़म

वहीं श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक आचार्य श्री अवधेश किशोर दास जी ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके चरित्र पर आधारित संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र का यदि कुछ अंश भी मनुष्य अपने जीवन में उतार ले, तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है।

प्रवचन और संकीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण के गीत गाए और स्वयं को प्रभु के चरणों में समर्पित किया।

जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन कृष्ण भक्ति में डूबा साड़म

कार्यक्रम में संकीर्तन मंडली से गोद्रुम पति गौरदास, जिनेश्वर ब्रजेश दास, कुलश्रेष्ठ कृष्ण दास, संतोष पाल, नरेश चन्द्र, ब्रजलीला सुदेवी दासी, मधुभाषिणी विष्णुप्रिया देवी, हेमा गायत्री माता सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button