
घाघरा (गुमला):
रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घाघरा मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में घाघरा मंडल के विभिन्न पंचायतों से बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
![]()




