लातेहार में मुख्यमंत्री सारथी योजना का निरीक्षण,नेहा साहू ने परखा प्रशिक्षण की गुणवत्ता
सारथी योजना के तहत कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण, प्रशिक्षण व सुविधाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

लातेहार (संवाददाता):बुधवार को लातेहार में विधायक प्रकाश राम के प्रतिनिधि के रूप में नेहा साहू ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित कौशल विकास केंद्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच की और चल रहे प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नेहा साहू ने उपस्थित विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने साथ अन्य बच्चों को भी जोड़ें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाते हुए युवाओं को अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मौके पर केंद्र के इंचार्ज नीरज सर एवं शिक्षिका भी उपस्थित रहीं।
![]()




