झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार में नगर पंचायत की टीम ने आश्रय गृह और बाल गृह का किया निरीक्षण, तीन दुकानें सील

कार्यपालक पदाधिकारी ने साफ-सफाई, रंग-रोगन, फॉगिंग और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश, ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान जारी

Views: 13
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

लातेहार में नगर पंचायत की टीम ने आश्रय गृह और बाल गृह का किया निरीक्षण, तीन दुकानें सील

लातेहार संवाददाता। बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और नगर निकाय से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डुर्वा स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

बाल गृह में भी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने केश्वर आहार रोड स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई, फॉगिंग, तालाब की बेरी कटिंग, लाइट, स्प्रे सहित अन्य आवश्यक कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई।

लातेहार में नगर पंचायत की टीम ने आश्रय गृह और बाल गृह का किया निरीक्षण, तीन दुकानें सील

पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि बाल गृह परिसर में बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक और कनीय अभियंता उपस्थित थे।

ट्रेड लाइसेंस की जांच, तीन दुकानें सील

नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस की जांच को लेकर विशेष अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत सदर अस्पताल गेट के पास नगर पंचायत लातेहार द्वारा निर्मित दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान तीन दुकानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

जांच अभियान में नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, लेखपाल, रेवेन्यू इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित दुकानदार और व्यवसायी आवश्यक लाइसेंस एवं नियमों का पालन कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button