Latehar news:लगातार बारिश से घर में घुसा पानी,पीड़ित परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार
पीड़ित परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार


मनिका (लातेहार) संवाददाता:
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनिका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़का डीह में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गांव निवासी महेश लोहरा के घर में बारिश का पानी घुस जाने से भारी नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि तेज बारिश के कारण घर में पानी भर गया, जिससे खाने-पीने की सामग्री पूरी तरह खराब हो गई। इसके साथ ही घर में मौजूद छोटे जीव-जंतु भी नष्ट हो गए, जिससे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से भारी क्षति पहुंची है।
पीड़ित महेश लोहरा ने बताया कि अचानक पानी घुसने से संभलने का मौका नहीं मिला और घर की अधिकांश जरूरी चीजें बर्बाद हो गईं। अब परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की समस्या खड़ी हो गई है।
इस संबंध में पीड़ित ने अंचल अधिकारी (CO) को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द राहत देने की अपील की है, ताकि परिवार को इस संकट से उबरने में मदद मिल सके।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कर जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए.
![]()




