
Views: 7
Read Time:1 Minute, 14 Second

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला घाघरा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश की ओर से 21 पदाधिकारियों का दल 3 सितंबर को उज्जैन के लिए रवाना होगा। दल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश करेंगे। उज्जैन पहुंचकर सभी पदाधिकारी बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन कर झारखंड सहित पूरे समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।
इस यात्रा को लेकर संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकाश एवं प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज साहू ने बताया कि धार्मिक यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। दल उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर वापस झारखंड लौटेगा।
![]()




